कल 27 फरवरी को हक, अधिकार के लिए मूलवासी सदान भरेगें हुंकार

Spread the love

मूलवासी सदान मोर्चा  के तत्वाधान में आने वाले दिनांक 27 फरवरी 2024 को मोराबादी रांची में प्रस्तावित अधिकार मार्च की  तैयारी को लेकर आज रांची और हेंतु में बैठक हुई।  बैठक में मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में व मीडिया प्रभारी विशाल कुमार सिंह उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता प्रभादेवी ने की।  ज्ञात हो कि मूलवासी सदानों मोर्चा के द्वारा आज 27 फरवरी को रांची के मोराबादी मैदान स्थित गांधी प्रतिम से राजभवन तक विशाल अधिकार मार्च आयोजित की गई है।  इस अधिकार मार्च में राज्य के समस्त जिलों के सदान शामिल होंगे।इस मौके पर  मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद  ने  कहा कि  मूलवासी सदानों कि उपेक्षा का झारखण्ड में पराकाष्ठा है। राज्य में बनने वाली सरकार और राजनीतिक दल हो मूलवासी सदानों के उपेक्षा पर चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि झारखण्ड में बहुसंख्यक मूलवासी सदानों का उपेक्षा कर राज्य में विकास  की बात बेमानी होगी। यह सभी राजनीतिक दलों को भी सोचना पड़ेगा। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि  सदानों को अधिकार लेना है तो संगठित होकर अधिकारों के लिए सड़क पर उतरना ही होगा। तब ही मूलवासी सदानों को अधिकार मिलेगा।

बैठक में श्रीमती प्रभा देवी, भुनु प्रसाद,राम साहू,  पुष्पा देवी, सविता देवी ,सुधा देवी ,आरती देवी, कविता देवी ,सुषमा देवी, अंजली देवी ,लक्ष्मी देवी, कविता देवी, बबीता देवी ,विनीता देवी, बुधन देवी, पूजा कुमारी ,ममता देवी ,लक्ष्मी देवी ,प्रतिमा देवी, चरकू साहू, शांति देवी, पार्वती देवी ,जितनी देवी ,छोटू साहू, किशोर साहू ,अरविंद साहू, विश्वनाथ साहू, आदित्य साहू ,जय किशोर साहू ,सिंटू साहू, सुनील साहू, के अलावा सैकड़ों महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

Leave a Reply