झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने बताया कि बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी 15 मई को 2024 को झारखंड में चार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
श्री तेजस्वी यादव जी का निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:
15/05/2024 को चतरा लोकसभा के हाई स्कूल हंटरगंज जिला चतरा 12.40 बजे, ब्लॉक मैदान बरही हजारीबाग 1.35 बजे, पेसरा ताड़ मैदान बेंगाबाद गिरिडीह 2.30 बजे
एवं 3.25 बजे कोडरमा लोकसभा के माधवताड़ पावर हाउस ग्राउंड पंडीहाडीह जयनगर कोडरमा मेंविशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

