शपथ से पहले बैद्यनाथ राम ने लिया रूपी सोरेन का आशीर्वाद, बोलीं- गुरुजी की तरह जनता की आवाज बनें

Spread the love

राज्यसभा सांसद बनने के बाद वैद्यनाथ राम ने पद्म भूषण से सम्मानित गुरुजी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन से दिल्ली में मुलाकात की ।

इस मौके पर रूपी सोरेन ने बताया कि जिस तरीके से गुरुजी ने राज्यसभा में दलित वंचित पिछड़ों की आवाज बनकर काम किया वह मौका अब बैद्यनाथ राम को मिला है।

इस मौका को वह बेहतर से निभाएंगे जिस तरीके से हमारा बड़ा बेटा स्वर्गीय दुर्गा सोरेन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन है उसी तरीके से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी हमारा एक बेटा की तरह राज्यसभा में राज्य की जनता के लिए काम करेगा।


बता दे की 23 जून को ही गुरुजी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया और इस मौके पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी दिल्ली में मौजूद थे और कल शपथ ग्रहण लेने से पहले उन्होंने पद्म भूषण से सम्मानित दिवंगत गुरु जी शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन से आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply