महंगाई का बड़ा झटका: पेट्रोल 105 रुपये के पार, डीजल 100 के ऊपर

Spread the love

देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। 25 मई की सुबह से पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। बीते 11 दिनों में यह चौथी बार है जब तेल कंपनियों ने कीमतों में इजाफा किया है।


तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची में अब पेट्रोल की कीमत 105.24 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।


पिछले 11 दिनों में केंद्र सरकार पेट्रोल की कीमत में कुल 7.35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर चुकी है। वहीं डीजल की कीमत में 7.53 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।

लगातार बढ़ रही कीमतों ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की चीजों के दाम भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ रही है।


कब-कब बढ़े दाम

15 मई 2026 : पेट्रोल के दाम में 3.00 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 3.00 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

19 मई 2026 : पेट्रोल के दाम में 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।

23 मई 2026 : पेट्रोल के दाम में फिर 0.87 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 0.91 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

25 मई 2026 : पेट्रोल 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया।

11 दिनों में कुल बढ़ोतरी :
पेट्रोल — 7.35 रुपये प्रति लीटर
डीजल — 7.53 रुपये प्रति लीटर


लगातार बढ़ती तेल कीमतों को लेकर आम लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से हर चीज महंगी हो रही है और घरेलू बजट बिगड़ता जा रहा है।

Leave a Reply