
केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधि मंडल ने 12 दिसंबर 2025 को डीलिस्टिंग की मांग को लेकर आज विभिन्न क्षेत्रों — कांके, पिठोरिया, नामकोम, मांडर, हटिया पत्तागाई, नवाडीह, इचापीरी, मुरूम, हुसीर, संग्रामपुर, बनहरा, लेम आदि इलाकों में जागरूकता अभियान चलाया।
केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने बताया कि
“12 दिसंबर 2025 को राजभवन (लोकभवन) में एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें हज़ारों लोग एकजुट होकर केंद्र सरकार से यह मांग करेंगे कि धर्मांतरित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का आरक्षण समाप्त किया जाए।”

👩🦱 महिला नेतृत्व की भूमिका
केंद्रीय सरना समिति की महिला अध्यक्ष निशा भगत ने कहा —
“जो आदिवासी अपनी पारंपरिक संस्कृति और रूढ़ीवादी परंपरा को छोड़ चुके हैं और अन्य धर्म की परंपरा अपना चुके हैं, उनका डीलिस्टिंग होना आवश्यक है।”
उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व घोषित बाल मुण्डन संस्कार कार्यक्रम को सरना संस्कृति के अनुरूप आयोजित किया जाएगा।
👥 मौके पर उपस्थित सदस्य
कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति की केंद्र प्रवक्ता एंजेल लकड़ा,
रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष अमर तिर्की,
सचिव नंदा उराँव,
संरक्षक बीगल उराँव,
जयमंगल उराँव,
अमित टोप्पो,
फ्रांसिस लिंडा समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।