लोहरदगा में संगठनात्मक बैठक, SIR को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए अहम निर्देश

Spread the love

लोहरदगा: आज दिनांक 25 मई 2026 को लोहरदगा जिला अंतर्गत केंद्रीय सदस्यों, जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों एवं सभी BLA (बूथ लेवल एजेंट) की एक महत्वपूर्ण बैठक लोहरदगा स्थित नगर भवन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के माननीय केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया, संगठनात्मक जिम्मेदारियों एवं बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। इसी उद्देश्य के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया।


बैठक में केंद्रीय सदस्य सरिता भगत, अख्तर अंसारी, नवल सिंह, युवान्ति देवी, निरु शांति भगत, राधा तिर्की, जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद सहित कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा अनिल उरांव, मुकेश साहू, बुधिया उरांव, साकेत सिंह, विनोद यादव, अजय उरांव समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply