राज्यपाल संतोष गंगवार के सुपुत्र के विवाह में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन ।

Spread the love

रांची/नई दिल्ली: दिल्ली में आयोजित झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार के सुपुत्र श्री अपूर्व गंगवार के विवाह समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने सहभागिता निभाई।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने नवविवाहित दंपती को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा उनके सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल श्री संतोष गंगवार एवं उनके परिवार को भी बधाई दी।

विवाह समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र की कई विशिष्ट हस्तियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply