20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजेताओं को किया सम्मानित

Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को जैप-1 ग्राउंड, डोरंडा में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग की भूमिका को राज्य की रीढ़ बताते हुए कहा कि चुनौती के इस दौर में पुलिस को दक्ष होना जरूरी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ पुलिस की चुनौतियाँ भी बढ़ती हैं। ऐसे में तकनीकी युग में पुलिसकर्मियों का दक्ष होना बेहद अहम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार पुलिस महकमे को और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने तकनीकी अनुसंधान एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि चयनित प्रतिभागी आगामी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 में झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

मुख्यमंत्री ने विजेता प्रतिभागियों के साथ-साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी बधाई दी और कहा कि सच्ची सफलता प्रयास में निहित है।

समारोह में डीजीपी अनुराग गुप्ता, एडीजी (एसीबी) प्रिया दूबे, आईजी (सीआईडी) मनोज कौशिक सहित पुलिस विभाग के वरीय व कनीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply