रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति ने दिया आमंत्रण

Spread the love

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री  से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी जगन्नाथपुर रथ यात्रा महोत्सव में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियों और इससे जुड़ी स्थानीय जनभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऐतिहासिक रथ यात्रा महोत्सव का शुभारंभ 16 जुलाई 2026 से होगा तथा उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री की उपस्थिति महोत्सव की गरिमा को और बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया और रथ यात्रा महोत्सव की सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल उपस्थित रहे।

Leave a Reply