सिल्ली में चाउमीन दुकानदार को गोली मारी, हालत गंभीर

Spread the love

राँची | सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराहातू बाजार के पास बुधवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पतराहातू निवासी हराधन महतो, जो पेशे से चाउमीन दुकानदार हैं, को दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हराधन महतो को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो आरोपी बाइक से चाउमीन दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर दुकानदार से कहासुनी हुई, जिसके बाद बाइक सवार एक युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगते ही दुकानदार मौके पर गिर पड़े, जबकि दोनों आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रात से ही लगातार छापेमारी की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पतराहातू बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply