रांची में आंखों के इलाज की बड़ी सुविधा, पारस हेल्थ और आईरिस आई हॉस्पिटल का सहयोग

Spread the love

रांची: झारखंड के मरीजों को बेहतर और आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पारस एचईसी हॉस्पिटल, रांची ने आईरिस आई हॉस्पिटल के साथ महत्वपूर्ण समझौता (MOU) किया है। इस सहयोग के तहत अब पारस हॉस्पिटल परिसर में ही विशेषज्ञ नेत्र रोग सेवाएं उपलब्ध होंगी।


अस्पताल में नियमित ओपीडी, अत्याधुनिक नेत्र जांच सुविधाएं और आधुनिक तकनीक से लैस नेत्र सर्जरी की सेवाएं मरीजों को प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा मोतियाबिंद, रेटिना, कॉर्निया, ग्लूकोमा और ओकुलोप्लास्टी जैसे जटिल नेत्र रोगों का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा।


इस अवसर पर डॉ. सुबोध ने बताया कि पारस हॉस्पिटल और आईरिस आई हॉस्पिटल के बीच हुए समझौते के तहत नेत्र रोग संबंधी सेवाएं आईरिस आई हॉस्पिटल द्वारा संचालित की जाएंगी।


वहीं पारस हेल्थ रांची के फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि अस्पताल हमेशा मरीजों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आईरिस आई हॉस्पिटल के साथ यह साझेदारी नेत्र विभाग को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, अत्याधुनिक जांच और गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा एक ही स्थान पर मिलेगी।


उन्होंने कहा कि इस पहल से झारखंड के मरीजों को विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्राप्त होगी।

Leave a Reply