नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री से प्रशासनिक, पुलिस व मीडिया प्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट ।

Spread the love

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में आज नववर्ष 2026 के अवसर पर शिष्टाचार भेंट का आयोजन हुआ। इस दौरान हेमन्त सोरेन से राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, रेल प्रशासन तथा मीडिया जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रशासनिक अधिकारियों में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, उद्योग निदेशक विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया तथा रांची के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत शामिल रहे।

वहीं पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस महानिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, जैप–2 की कमांडेंट सरोजनी लकड़ा एवं जैप–7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

इसके अतिरिक्त रांची रेल मंडल के डीआरएम के.एन. सिंह, सीनियर डीसीएम सूची सिंह, दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के एडिटर-इन-चीफ अंकित शुक्ला, Zee News झारखंड–बिहार के स्थानीय संपादक धीरज ठाकुर तथा Jamia Millia Islamia के विजिटिंग प्रोफेसर एम.ए. हक ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी नववर्ष की बधाई दी और कहा कि प्रशासन, पुलिस, मीडिया और विभिन्न संस्थानों के समन्वय से ही राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

Leave a Reply