नववर्ष 2026 पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जनप्रतिनिधियों की शिष्टाचार भेंट ।

Spread the love

रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज नववर्ष 2026 के अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में शिष्टाचार भेंट का आयोजन हुआ। इस दौरान हेमन्त सोरेन से राज्य के जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न आयोगों के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उन्हें नए वर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय, विधायक प्रदीप यादव, विधायक जयमंगल सिंह, विधायक राम सूर्य मुंडा, झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन, झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष झारखंड राज्य कृषि विपणन परिषद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, रांची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा तथा रांची की पूर्व महापौर रमा खलखो उपस्थित रहे।

सभी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने भी सभी को नए वर्ष की बधाई देते हुए राज्य की समृद्धि, विकास और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड के लिए विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को नई गति देने वाला सिद्ध होगा।

Leave a Reply