राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त ने की महत्वपूर्ण बैठक, मोरहाबादी मैदान का किया निरीक्षण

Spread the love

राज्य स्थापना दिवस समारोह की तैयारी को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आज जिला समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में समारोह की सफलता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का दायित्व है कि सभी तैयारियाँ समय पर और व्यवस्थित रूप से पूर्ण की जाएं ताकि समारोह भव्य एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हो सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों को निम्न निर्देश दिए —

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने,

पेयजल विभाग को जलापूर्ति एवं पेयजल स्टॉल की व्यवस्था करने,

सिविल सर्जन, रांची को एम्बुलेंस, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र एवं चिकित्सकीय कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए गए।


उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि समारोह की प्रत्येक तैयारी की प्रतिदिन समीक्षा की जाए एवं सभी विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन समयसीमा के भीतर करें।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सौरभ भुवनिया, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री राकेश सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्ता श्री रामनारायण सिंह, सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, कार्यपालक अभियंता (विद्युत/पेयजल), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण

बैठक के पश्चात उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने राज्य स्थापना दिवस समारोह के प्रस्तावित स्थल मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने साफ-सफाई, मंच निर्माण, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग तथा स्वागत एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित विभागों को सभी कार्यों को समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि समारोह का आयोजन सफल एवं यादगार बन सके।

जन शिकायत हेतु संपर्क

📞 अबुआ साथी : 9430328080
रांची जिला प्रशासन का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

Leave a Reply