
रांची। झारखंड की राजधानी रांची से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। रांची स्थित झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) कार्यालय में सीआईडी और रांची पुलिस की टीम के पहुंचने और छापेमारी किए जाने की सूचना मिल रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआईडी और रांची पुलिस की टीम द्वारा जेएसएससी कार्यालय में जांच की जा रही है।

हालांकि, छापेमारी की वजह और जांच से जुड़े पूरे मामले की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि कार्रवाई किसी महत्वपूर्ण मामले की जांच से जुड़ी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल सभी की नजर इस कार्रवाई के संबंध में पुलिस और सीआईडी की ओर से आने वाले आधिकारिक बयान पर है।
इस मामले में जैसे ही आधिकारिक जानकारी सामने आती है, खबर को अपडेट किया जाएगा।