
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर काली पूजा स्वागत समिति, हरमू रोड की ओर से शनिवार को 1101 नारियल का वितरण किया गया। समिति के सदस्य घर-घर जाकर छठ व्रतियों को श्रीफल (नारियल) भेंट कर उनके प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
समिति के संस्थापक अध्यक्ष प्रेम वर्मा ने बताया कि हर वर्ष छठ महापर्व के पावन अवसर पर समिति द्वारा सफाई, विद्युत सज्जा, फल वितरण सहित अनेक सेवा कार्य किए जाते हैं। इस वर्ष भी यह परंपरा निभाते हुए पुरानी रांची, हरमू रोड, शिव शक्ति नगर, आनंद नगर, किशोरगंज, इरगू टोली और शिवगंज क्षेत्रों में छठ व्रतियों के घर जाकर नारियल वितरण किया गया।

इस अवसर पर अनिल माथुर, निवर्तमान पार्षद ओमप्रकाश, चंदन वर्मा, विजय खरे, जोगिंदर प्रजापति, प्राणिक वर्मा, रामू सोनी, ध्रुव प्रजापति सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।

