राजधानी रांची में एक बार फिर ईडी की कार्रवाई ने सनसनी फैला दी हैं. ईडी की टीम ने आज सुबह रांची के पीपी कंपाउंड में स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में दबिश दी हैं. जानकारी के अनुसार, आज ईडी की जीएसटी घोटाले को लेकर रांची, सरायकेला सहित आठ ठिकानों में छापेमारी चल रही हैं. यह कार्रवाई व्यवसायी क्रीत ठक्कर के ठिकानों पर की जा रही हैं. जिन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप हैं।

जमशेदपुर में भी ईडी की कार्रवाई:-
ईडी का शिकंजा सिर्फ रांची ही नहीं बल्कि जमशेदपुर तक पहुंची हैं. जानकारी के मुताबिक, ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल के बिष्टुपुर स्थित आवास और कार्यालय पर ईडी की रेड चल रही हैं. कुल 10 सदस्य की टीम छापेमारी कर रही हैं.