घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में आज घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक श्री सोमेश सोरेन ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से सौजन्य मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव में मिली विजय पर श्री सोमेश सोरेन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि यह जीत घाटशिला की जनता की आकांक्षाओं, विश्वास और जनसमर्थन का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन जी ने जनहित में कई महत्वपूर्ण कार्य आरंभ किए थे। अब इन अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके पुत्र सोमेश सोरेन के कंधों पर है।


मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि श्री सोरेन जनसेवा, विकास और पारदर्शिता के मूल्यों के साथ जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ता से कार्य करेंगे।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में घाटशिला में और भी तेज गति से विकास कार्य होंगे।

Leave a Reply