सैंटेविटा हॉस्पिटल में धूमधाम से संपन्न हुआ ‘हेल्दी बेबी शो 2026’, बच्चों की प्रतिभा और मासूमियत ने जीता सभी का दिल

Spread the love

रांची: बच्चों के स्वस्थ विकास, प्रतिभा और बाल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सैंटेविटा हॉस्पिटल, रांची द्वारा आयोजित ‘हेल्दी बेबी शो 2026’ का आयोजन रविवार, 2 अगस्त 2026 को उत्साह और उमंग के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में 6 से 12 माह एवं 13 से 18 माह आयु वर्ग के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान Healthy Baby, Chubby Cheeks, Crawl Race और Best Costume जैसी विभिन्न श्रेणियों में बच्चों ने अपनी मासूमियत और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित अभिभावकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।


प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश कुमार रॉय, डॉ. अनिताभ कुमार और डॉ. सिद्धार्थ जैन पाटोदी शामिल रहे। वहीं डॉ. मुक्ता नारायण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


सैंटेविटा हॉस्पिटल द्वारा वर्ष 2024 से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम को हर वर्ष अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की सफलता में हॉस्पिटल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुश्री रेशमा साहू एवं जूनियर डायरेक्टर श्री आदित साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


इस आयोजन को Topcourt Ranchi, FirstCry.com, Jerry Land और Glider का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। सैंटेविटा हॉस्पिटल ने सभी प्रायोजकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


हॉस्पिटल प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ अभिभावकों में बाल स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Leave a Reply