मैं डरता था पर बाबा कभी नहीं डरे… पिता के निधन के बाद छलका सीएम हेमंत सोरेन का दर्द, किया भावुक कर देना वाला पोस्ट।

Spread the love

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन 81 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन के बाद पूरा झारखंड शोक में डूब गया है। आज उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव निमरा में किया जाएगा।



हेमंत सोरेन का भावुक संदेश:-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पिता को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मेरे जीवन के सबसे कठिन दिन हैं। मैंने सिर्फ अपने पिता को नहीं खोया, बल्कि झारखंड की आत्मा का एक स्तंभ चला गया। वे केवल मेरे बाबा नहीं थे, बल्कि मेरे मार्गदर्शक थे। उनकी छांव ने लाखों झारखंडियों को अन्याय और दर्द से बचाया।”

Leave a Reply