
रांची स्थित झामुमो केन्द्रीय कार्यालय में रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रांची जिला संयोजक मंडली और रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान संगठनात्मक समीक्षा करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ नेता विनोद पांडे ने सभी सदस्यों से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया।
बैठक में रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य मुस्ताक आलम, अश्विनी शर्मा, हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, पवन जेडीया, धर्मेंद्र सिंह, जयवंत तिग्गा, सोनू मुंडा एवं झब्बूलाल महतो शामिल हुए।

वहीं रांची महानगर संयोजक मंडली से अंतू तिर्की, फरीद खान, रौशन कुमार, अफरोज अंसारी, मनिंदर सिंह, रामशरण तिर्की, प्रदीप मिर्धा, मधु तिर्की, विक्रम सिंह, अरुण वर्मा, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा, शमशाद मल्लिक, सुषमा बरदेवा, जितेंद्र गुप्ता, बीरू साहू एवं आरिज अंसारी मौजूद रहे।

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष चर्चा हुई।
