
Ranchi: Jharkhand Academic Council (JAC) ने वर्ष 2026 की माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर सख्त रुख अपनाया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि अभी तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है और इस संबंध में प्रसारित हो रही कई खबरें पूरी तरह भ्रामक और फर्जी हैं।
परिषद द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मैट्रिक परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही किसी भी अप्रमाणित जानकारी पर विश्वास करना छात्रों और अभिभावकों के लिए भ्रम पैदा कर सकता है।
आधिकारिक जानकारी कहां मिलेगी?
परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद इसकी सूचना अधिकृत प्रेस विज्ञप्ति, प्रमुख समाचार पत्रों और JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। किसी अन्य स्रोत से जारी परिणाम को मान्य नहीं माना जाएगा और उसकी जिम्मेदारी परिषद की नहीं होगी।
अफवाहों से बचने की अपील
JAC ने छात्रों, अभिभावकों और आम जनता से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।