
राँची। आज दिनांक 3 दिसंबर 2025 को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) रांची महानगर के वार्ड 37, 38, 39, 40, 41 एवं 42 का संयुक्त सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। यह सम्मेलन धुर्वा गोल चक्कर के समीप स्थित शाखा मैदान में दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा।
इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय नेता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, महानगर इकाई के नए एवं पुराने कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम की संपूर्ण देखरेख JMM के केंद्रीय सदस्य एवं जिला एवं महानगर संयोजक श्री अश्विनी शर्मा तथा महानगर संयोजक श्री कुलदीपक के नेतृत्व में की जा रही है।
कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और सशक्त बनाना, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना तथा आने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर चर्चा करना है।
🔰 कार्यक्रम की मुख्य झलकियां:
वार्ड 37 से 42 तक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहेंगे उपस्थित
संगठनात्मक एकता और जनसंपर्क अभियान पर फोकस
पार्टी की रणनीति और आगामी कार्यक्रमों पर विमर्श