थाईलैंड में झारखंड के फाइटर्स का धमाका, प्रो MMA और म्यूए थाई ने रचा इतिहास ।

Spread the love

स्ट्रेंथ MMA फाइट क्लब (झारखंड MMA  ASSOCIATION) के 2 खिलाड़ी ह्रितिक और फैज अली इन दिनों थाईलैंड में अपने खेल से झारखंड और भारत का नाम रोशन कर रहे है।


झारखंड के दो खिलाड़ी, फैज अली और हृथिक पनेरी, थाईलैंड में प्रो एमएमए और म्यूए थाई में पदार्पण करने वाले पहले खिलाड़ी बने। दोनों ने उम्दा प्रदर्शन के बाद एमएफएन प्रो में चयन हासिल किया। हृथिक ने 4 मैचों में 4 जीत दर्ज की, जबकि फैज अली ने 3 मैचों में 2 जीत और 1 रद्द हासिल की।
स्ट्रेंथ MMA Gym में पिछले 4-5 वर्षों से प्रशिक्षण ले रहे ये दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर  अब तक बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इसी बेहतर प्रदर्शन के वजह से उनका चयन थाईलैंड प्रो फाइट में किया गया था। पिछले महीने के 4 तारीख को ये दोनों खिलाड़ी थाईलैंड के लिए रवाना हुए थे। ये दोनों खिलाड़ी पिछेल 5 वर्षों से स्ट्रेंथ MMA के कोच स्निग्ध गौरव जो की झारखंड महासचिव भी है। दोनों खिलाड़ी उनके देख रेख में प्रशिक्षण ले रहे है।


जहां ह्रितिक और फैज अली ये दोनों खिलाड़ी ने अभी तक बिना कोई मैच हरे बड़े बड़े प्रतिद्वंदी को परास्त कर दिया। जहां फैज अपने तकनीक से सारे मैच जीतते गए वही ह्रितिक अपने तकनीक के साथ नॉकआउट से जीते।

ये दोनों अभी तक ईरान, कंबोडिया और थाईलैंड के फाइटर को नॉकआउट कर इतिहास रच दिया।

ये दोनों फाइटर का चयन प्रो MFN के लिए किया गया है जहां ये दोनों 18 जनवरी को गुजरात में ट्रायल देंगे।
ये दोनों खिलाड़ियों का सपना है कि वो देश के लिए UFC में खेलना हैं झारखंड MMA के महासचिव स्निग्ध गौरव सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें ढेर सारी बधाई दी और आगे के  मैच के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply