
पटना: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बिहार विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी और कुल छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इस संबंध में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी बिहार में चकाई, धमदाहा, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती सीटों से अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी।
भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड की सीमावर्ती इन विधानसभा क्षेत्रों में झामुमो का जनाधार लगातार बढ़ा है, और पार्टी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि पार्टी का मुख्य फोकस आदिवासी और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा। झामुमो की इस घोषणा के बाद बिहार की सियासी फिजाओं में हलचल तेज हो गई है, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां झामुमो का प्रभाव देखा जाता रहा है।