
चतरा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की चतरा जिला समिति द्वारा बूथ सम्मेलन सह BLA प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में जिला, प्रखंड एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि झामुमो बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में BLA-2 की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

यह कार्यक्रम झामुमो चतरा जिलाध्यक्ष निलेश ज्ञासेन की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जबकि संचालन जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय समिति सदस्य मनोज चंद्रा, पूरन राम, पिंटू सिंह, अमरदीप साव, असलम अंसारी, नितेश कुमार राणा, राहुल कुमार यादव, रूपेश कुमार यादव, सतेंद्र मित्तल, जितेंद्र सिंह, महाबीर साव, अभिषेक निषाद सहित जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड सचिव, BLA-2 पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
