
रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड समिति के गठन हेतु सम्मेलन आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को बरवे पंचायत भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सम्मेलन की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ की गई।
सम्मेलन में शामिल प्रमुख लोग
सम्मेलन में वरिष्ठ सदस्य कुदूस अंसारी, पूर्व जिला संगठन सचिव जुल्फीकार खान, हारून रशीद, नागेश्वर महतो, मो. जहूर, मिथलेश भंडारी, दीपक मुंडा, मानीनाथ महतो, नरेश यादव, मकबूल अंसारी, असलम अंसारी, रिजवान अंसारी, मो. अमजद, रब्बानी, मुस्ताक अंसारी, दिगम्बर मुंडा, बहाली महतो, सोनू प्रजापति, मुमताज आलम, आदिल अनवर, हाशिम अंसारी, शिवचरण बेदिया, मनान अंसारी, दिनेश महतो, दीपक महतो, सत्यदेव ठाकुर, मो. असलम समेत कई पंचायत व प्रखंडों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर से आए हुए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
मुस्ताक आलम का संबोधन
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा—
“आज हम सब ओरमांझी प्रखंड सम्मेलन में एकत्रित हुए हैं। हमें ऐसा प्रखंड समिति बनाना है जो संगठन को मजबूत बनाए और हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चलने का काम करे।”
प्रस्तावित प्रखंड समिति (ओरमांझी)
बैठक में सर्वसम्मति से निम्नलिखित नाम प्रस्तावित हुए—
अध्यक्ष पद: नागेश्वर महतो
उपाध्यक्ष पद: मकबूल अंसारी, दीपक मुंडा, मुमताज आलम, शिवचरण बेदिया, सोनू प्रजापति
सचिव पद: नरेश यादव
सह सचिव पद: मो. असलम
कोषाध्यक्ष पद: मो. रिजवान अंसारी
प्रस्तावित सूची झामुमो केंद्रीय कार्यालय को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु भेजी जाएगी।