दुर्गा पूजोत्सव के अवसर पर दिया बड़ा उपहार – 160 सहायक प्राध्यापक, दंत चिकित्सक एवं चिकित्सा पदाधिकारी हुए नियुक्त

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य विभाग के 160 नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा गरीब और असहाय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री के प्रमुख संदेश :
“धरती पर भगवान के रूप में आपकी नियुक्ति हो रही है। राज्य की जनता को आपसे बड़ी उम्मीदें हैं।”
“आपकी संवेदनाएं केवल सोच में नहीं बल्कि धरातल पर भी दिखनी चाहिए।”
“सीमित संसाधनों में भी जुनून और सेवा भाव से बहुत कुछ किया जा सकता है।”
“बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों और चिकित्सा कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की जाएगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा :
चिकित्सा पदाधिकारी अपनी सेवा भावना और मानवीय संवेदनाओं से मरीजों को बेहतर माहौल दें।
स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार नई चुनौतियां सामने आ रही हैं, ऐसे में चिकित्सकों की भूमिका और अहम हो जाती है।
कोविड-19 जैसी महामारी ने दुनिया को हिला कर रख दिया था, लेकिन झारखंड सरकार बेहतर प्रबंधन से उससे निपटने में सफल रही।
स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और चिकित्सकों का सहयोग इसमें महत्वपूर्ण होगा।

नियुक्ति का विवरण :
54 सहायक प्राध्यापक (जेपीएससी द्वारा चयनित)
55 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (एनएचएम अनुबंधित)
38 चिकित्सा पदाधिकारी
13 दंत चिकित्सक
उपस्थित गणमान्य :
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक (एनएचएम) श्री शशि प्रकाश झा, एमडी (जेएमएचआईडीपी) श्री अबु इमरान तथा स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा उपस्थित रहे।




