
नेमरा, रामगढ़, 13 अक्टूबर 2026: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म के तहत पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन कर रहे हैं। मंगलवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर मुख्यमंत्री ने परिवारजनों के साथ स्थानीय पारिवारिक और सामाजिक परंपराओं के अनुरूप विभिन्न रस्में निभाईं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन की स्मृति में दातून, पानी और भोजन परोसने की पारंपरिक रस्म अदा की। उन्होंने पारिवारिक परंपराओं के अनुसार इस अनुष्ठान को पूरा किया और अपनी माता के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धा एवं सम्मान के साथ याद किया।


श्राद्धकर्म के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने परिवारजनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। यह अवसर दिवंगत माता की स्मृति को नमन करने और पारिवारिक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करने का रहा।


