
राँची।झारखंड उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक ने आज विधिवत रूप से झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। उन्हें संतोष कुमार गंगवार ने राँची स्थित लोक भवन के बिरसा मंडप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान न्यायपालिका की स्वतंत्रता, संविधान के प्रति निष्ठा और न्याय के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया गया। जस्टिस सोनक के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालने से झारखंड में न्यायिक प्रशासन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।