नक्शा विचलन मामले में करमटोली चौक स्थित लेवी रेस्टोरेंट सील।

Spread the love

प्रशासन के आदेशानुसार रांची नगर निगम द्वारा करमटोली चौक स्थित “LEVEE TAVERN” रेस्टोरेंट को नक्शा विचलन मामले में तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

क्यों किया गया सील?

नगर निगम की टीम द्वारा भवन का पूर्व में जांच किया गया था, जिसमें यह पाया गया कि भवन निर्माण अनुमोदित नक्शा एवं Bye-Laws के विरुद्ध है। Bye-laws के सभी मुख्य बिन्दुओं पर 100% विचलन पाया गया।यह निर्माण पूर्व में पारित भवन प्लान RMC/BP/0484/W21/2023 के विरुद्ध किया गया था।

झारखण्ड नगरपालिका  अधिनियम-2011 की धारा 426 की अवहेलना करने के फलस्वरूप धारा 437 के तहत् अनधिकृत रुप से निर्माणधीन भवन/संरचना को तत्काल प्रभाव से सील किया गया है।

Leave a Reply