
रांची: राजधानी रांची के कोकर इलाके में पेट्रोल पंप के पास जोरदार ब्लास्ट की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्लास्ट किस वजह से हुआ और इसमें किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और ब्लास्ट से जुड़े कारणों का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।