
नई दिल्ली। राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंज़ूरी दे दी है। जारी सूची के अनुसार इस वर्ष पाँच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

इस प्रतिष्ठित सूची में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश-विदेश के सम्मानित व्यक्तियों को शामिल किया गया है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जो समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान का प्रतीक हैं।
इसके अलावा, इस सूची में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में कुल छह लोग शामिल हैं। वहीं, 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं और ये कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, विज्ञान, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।






