
झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज राजधानी रांची आगमन हुआ। उनके आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भव्य एवं गरिमामय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर झारखंड के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपति का आत्मीय अभिवादन किया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस विशेष मौके पर राष्ट्रपति महोदया को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) सप्रेम भेंट कर राज्य की ओर से सम्मान प्रकट किया।

राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ पूरी रहीं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। माननीय राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे विकास, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।



