
आज इटकी रोड स्थित कार्यालय में “आर.जी.टी.ए.” (R.G.T.A.) की नवनिर्वाचित 11 सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर चार नए सदस्यों — अभिषेक जैन, रणजीत तिवारी, कुंदन सिंह “मुन्ना” और श्रेष्ठ वशिष्ठ — को मनोनीत किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से श्री राजकिशोर सिंह “राजू” को संगठन का अध्यक्ष तथा श्री रविंद्र दुबे को सचिव चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिसमें —
उपाध्यक्ष: उदय सिंह
सह सचिव: शिव कुमार गुप्ता
आंतरिक अंकेक्षक: मदन लाल पारीक
संगठन मंत्री: दीपक सिंह
कोषाध्यक्ष: अभिषेक जैन
प्रवक्ता: सुनील सिंह चौहान

संगठन ने श्री पवन शर्मा को संरक्षक तथा श्री संजय जैन को संयोजक के रूप में सर्वसम्मति से मनोनीत किया।
बैठक में धर्मेंद्र सिंह, ऋषिदेव यादव, सुनील माथुर, निशित दत्ता, प्रेम पाल, पूर्व अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, कल्याण मिश्रा, एस.बी. सिंह, रंजीत तिवारी सहित कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे।
सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।