रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न, माल ढुलाई दर बढ़ाने का निर्णय

Spread the love

रांची: Ranchi Goods Transport Association (आरजीटीए) के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार, 22 मई 2026 को आरजीटीए कार्यालय में श्री राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से परिवहन दर बढ़ाने का निर्णय लिया गया।


बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि श्रमिकों की बढ़ती मजदूरी तथा डीजल के दामों में लगातार वृद्धि के कारण माल ढुलाई की लागत काफी बढ़ गई है। वर्तमान परिस्थितियों में परिवहनकर्ताओं को घाटे में माल ढुलाई करनी पड़ रही है। इसी को देखते हुए सभी सदस्यों ने बुकिंग फ्रेट दरों में बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया।


एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि नई परिवहन दरों की जानकारी ग्राहकों को जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि अब सभी ट्रांसपोर्टर बढ़ी हुई बुकिंग दरों पर ही माल की बुकिंग करेंगे।


बैठक में सर्वश्री राजकिशोर सिंह, रविन्द्र दुबे, दीपक सिंह, एम पी सिंह, विनय सिंह, एस बी सिंह, रिंकू सिंह, दिनेश चौबे, उदय सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply