झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की साहेबगंज बैठक—वेतनमान लागू नहीं होने पर विधानसभा घेराव का निर्णय

Spread the love

झारखण्ड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ, राज्य कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज साहेबगंज जिले के रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साह ने की तथा संचालन तालझारी प्रखंड अध्यक्ष गमाल हेंब्रम ने किया।

बैठक में प्रदेश महासचिव विकास कुमार चौधरी के इस्तीफे के बाद उत्पन्न हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा घोषित वेतनमान और समझौते को अब तक लागू नहीं किया गया है, जिससे सहायक अध्यापकों में व्यापक रोष है।

संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार के मंत्री, विधायक तथा कई अधिकारी सहायक अध्यापकों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि—
आगामी विधानसभा सत्र के दौरान झारखण्ड के सभी सहायक अध्यापक “झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा” के बैनर तले विधानसभा घेराव करेंगे, जब तक कि वेतनमान और पूर्व समझौते को पूर्ण रूप से लागू नहीं किया जाता।

प्रदेश कमेटी, सभी जिलों की कमेटियों एवं साहेबगंज जिला कमेटी ने एक स्वर में विकास कुमार चौधरी को पुनः प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दिलशाद अंसारी, प्रधान सचिव सुमन कुमार, संरक्षक सुशील कुमार झा, प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार पाठक, दुमका जिला अध्यक्ष मोतीलाल टुडू, प्रदेश उपाध्यक्ष युधिर मंडल, पाकुड़ जिला सचिव मानिक मंडल, गोड्डा जिला सचिव नसीम अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष केताबुल शेख सहित विभिन्न जिलों व प्रखंडों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply