2 अक्टूबर को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा भव्य रावण दहन।

Spread the love

पंजाबी हिन्दू बिरादरी दशहरा समिति 2025 की ओर से कुणाल अजमानी जी ने घोषणा करते हुए कहा कि हर्ष हो रहा है कि इस वर्ष का भव्य रावण दहन मोरहाबादी मैदान में 2 अक्टूबर 2025 को धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय लोक कलाकारों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा राम दरबार एवं रावण वध की जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। पटना, मुंबई और कोलकाता की टीमों द्वारा भव्य आतिशबाज़ी होगी। बच्चों के लिए खास खोया-पाया काउंटर और राइड्स का आयोजन भी रहेगा।



आप सभी से अनुरोध है कि अपने परिवार व मित्रों सहित इस ऐतिहासिक अवसर पर पधारें और धर्म की विजय के इस पर्व के साक्षी बनें। आइए, मिलकर अधर्म पर धर्म की इस विजय का उत्सव मनाएँ।

Leave a Reply