विंसेंट आईंद ने बच्चों संग मनाया क्रिसमस, अपोस्तोलिक स्कूल हुलहुंडू में उमड़ा उत्सव का उल्लास ।

Spread the love

राँची: राँची काथलिक महाधर्मप्रांत द्वारा संचालित हुलहुंडू में स्थित अपोस्तोलिक स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों के साथ क्रिसमस गैदरिंग में राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद शामिल हुए। उन्होंने सभी बच्चों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं एवं उपहार भी दिया।

क्रिसमस का माहौल काफी जोरों से है। ऐसा ही अवसर आज अपोस्तोलिक स्कूल हुलहुंडू में रहा क्योंकि आज वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों ने क्रिसमस गैदरिंग मनाया। इस क्रिसमस गैदरिंग के मुख्य अतिथि महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद रहे। उनके आगमन पर छात्रों ने हाथ धोकर, फूल गुच्छ देकर और नाचते हुए उनका स्वागत किया। इस क्रिसमस गैदरिंग में छोटा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित रहा। छात्रों के बाइबिल से प्रभु येसु ख्रीस्त के जन्म पर आधारित लघु नाटिका की प्रस्तुति एवं अन्य प्रस्तुति से काफ़ी प्रभावित हुए। उन्होंने अपने संबोधन में क्रिसमस सन्देश देते हुए सभी छात्रों से संवाद किया एवं प्रश्न उत्तर के माध्यम से बातचीत करते हुए प्रभु येसु के जन्म की घटना को सभी के सामने रखा। साथ ही गरीबों एवं जरूरतमंदों में ईश्वर को देखने और उन्हें प्रेम और सहानुभूति दिखाने का संदेश दिया। सांताक्लोस की उपस्थिति एवं नाच ने भी इस अवसर को और भी अधिक मोहक बनाया।

इस क्रिसमस गैदरिंग में राँची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, अपोस्तोलिक के निर्देशक फ़ा० फिलमोन लकड़ा, सहायक निर्देशक फ़ा० बिपिन तोपनो, हुलहुंडू के पल्ली पुरोहित फाo विंसेंट मिंज, प्रकाश उच्च विद्यालय के निर्देशक फ़ा० रोशन तीड़ू, फ़ाo नेल्सन बारला, फाo मनोज कुल्लू, फ़ाo डेविड बाड़ा, फ़ाo असीम मिंज, फाo एडविन मिंज, धर्मबहनें एवं अपोस्तोलिक स्कूल हुलहुंडू के छात्रगण शामिल रहे।

Leave a Reply