मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति का प्रतिनिधिमंडल, समारोह में शामिल होने का दिया न्योता

Spread the love

रांची, 29 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।


इस दौरान समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन को आगामी 3 सितंबर 2026 को आयोजित ‘बाल गोपाल’ तथा 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं रासलीला समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाल गोपाल, दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

मुलाकात के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक श्री राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष श्री विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. कुमार राजा, सचिव श्री रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राहुल किट्टू सिंह, महासचिव श्री मनोज गुप्ता और संयुक्त सचिव श्री नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply