रांची में किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के दूसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ, पहले 100 ग्राहकों को मिलेगा 5 ग्राम चांदी का सिक्का

Spread the love

रांची: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित कैपिटल हिल के बगल में मंगलवार को किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के दूसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ। हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने फीता काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया। यह देश में किसना का 184वां और झारखंड का नौवां एक्सक्लूसिव शोरूम है।

उद्घाटन समारोह के दौरान घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि रांची में नए शोरूम की शुरुआत उनके लिए खुशी और गर्व का अवसर है। झारखंड में हीरे और सोने के आभूषणों के प्रति ग्राहकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनी लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि किसना का उद्देश्य आधुनिक डिजाइन, बेहतरीन गुणवत्ता और भरोसे के साथ हीरे के आभूषणों को हर घर तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ कंपनी ‘हर घर किसना’ के संकल्प को आगे बढ़ा रही है।


शोरूम के संचालक मनोज नरेडी, करुण नरेडी, सौरव नरेडी एवं पलक नरेडी ने बताया कि नए शोरूम में ग्राहकों को सोने और हीरे के आभूषणों की आकर्षक डिजाइन एवं विभिन्न कलेक्शन एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।

पहले 100 ग्राहकों को मिलेगा 5 ग्राम चांदी का सिक्का

शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर पेश किए गए हैं। पहले 100 ग्राहकों को पांच ग्राम का चांदी का सिक्का उपहार में दिया जाएगा। इसके अलावा डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज पर डायमंड ज्वेलरी की खरीदारी के लिए 105 प्रतिशत वैल्यू देने का ऑफर भी रखा गया है। वहीं, डायमंड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज सहित 90 प्रतिशत बायबैक और 95 प्रतिशत एक्सचेंज की सुविधा मिलेगी।

ग्राहकों के लिए डबल गोल्ड रेट प्रोटेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इसके अलावा ‘शॉप, स्पार्कल एंड विन’ अभियान के तहत खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ग्रैंड लकी ड्रॉ में शामिल होने का मौका मिलेगा। इसमें एक कार और एक स्कूटी समेत कई आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर दिया जाएगा।

स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर का आयोजन

किसना शोरूम के उद्घाटन समारोह को सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम से पहले स्वच्छ भारत अभियान के तहत शोरूम के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। इसके बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही 100 जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया।

हरि कृष्णा ग्रुप की ओर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

उद्घाटन समारोह में झारखंड चैंबर के अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, नवजोत अलंग, पुनीत पोद्दार, चंद्रकांत रायपत, अंचल किंगर, काशी प्रसाद कनोई, पवन बजाज, कमल सिंघानिया समेत रांची के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कुल मिलाकर, रांची में किसना के नए एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत के साथ ग्राहकों को हीरे और सोने के आभूषणों की नई रेंज के साथ कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ मिलने वाला है।

Leave a Reply