रांची में राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति की बैठक, झारखंड प्रदेश कोर कमेटी का गठन

Spread the love

रांची: राजधानी रांची स्थित रांची प्रेस क्लब के सभागार में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय आदिवासी समन्वय समिति, भारत की झारखंड प्रदेश इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोविंद बेदिया ने की, जबकि संचालन प्रीतम सांड लोहरा ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से झारखंड प्रदेश कोर कमेटी का गठन किया गया।

गठित कोर कमेटी में बालमुकुन्द लोहरा, राम लखन गंझू, केदार सिंह खेरवार, नारायण उरांव, राम प्रसाद बड़ाईक और बलकू उरांव को शामिल किया गया।



जनगणना में आदिवासी धर्म और जनजातीय भाषा दर्ज कराने पर जोर

बैठक में आगामी जनगणना को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। समिति ने आदिवासी समुदाय से अपील की कि जनगणना के दौरान धर्म के कॉलम में अपनी मान्यता के अनुसार ‘आदिवासी धर्म’ दर्ज कराएं। वहीं, भाषा के कॉलम में कुड़ुख, मुंडारी, हो, संथाली सहित अपनी जनजातीय भाषा का उल्लेख करें।

इसके अलावा, बैठक में आदिवासी समुदाय के लोगों से अपने नाम के पीछे जाति और गोत्र लिखने का भी आह्वान किया गया। समिति के अनुसार, इन मुद्दों का उद्देश्य आदिवासी समुदाय की धार्मिक पहचान, भाषा और सामाजिक परंपराओं को संरक्षित करना है।

बैठक में कई सदस्य रहे मौजूद

इस बैठक में देव कुमार धान, दर्शन गंझू, बुधुवा उरांव, बैजनाथ लोहरा, अमरनाथ सिंह खेर, अभय भुटकुंवर, भीमसेन लोहरा, रमेश उरांव, लखीसराय बड़ाईक और राम कुमार गंझू सहित कई लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा बृजलाल बेदिया समेत अन्य सदस्यों ने भी बैठक में भाग लिया।

बैठक में जनगणना के दौरान आदिवासी समुदाय की पहचान, भाषा और परंपराओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई।

Leave a Reply