रक्षाबंधन पर 500 से अधिक छात्राओं ने डायरेक्टर अरुण अग्रवाल को बांधी राखी, ‘अफसर बिटिया 2026’ बैच का शुभारंभ

Spread the love

रांची: रक्षाबंधन के अवसर पर रांची स्थित Udaan IAS Academy में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्राओं ने संस्थान के डायरेक्टर अरुण अग्रवाल को राखी बांधी। इस दौरान छात्राओं को उपहार देने के साथ जलपान की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। इसी अवसर पर Udaan IAS Academy की ओर से झारखंड की बेटियों को प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘अफसर बिटिया 2026’ विशेष JPSC Foundation Batch का शुभारंभ किया गया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डायरेक्टर अरुण अग्रवाल के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस एक वर्षीय बैच में प्रतिदिन 4+ घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञ फैकल्टी, Complete Study Material, Board Notes, Current Affairs, Doubt Sessions, Backup Classes और Library Facility उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर अरुण अग्रवाल ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य झारखंड की हर बहन और बेटी को सही मार्गदर्शन और बेहतर तैयारी का अवसर देना है, ताकि वे अपने अफसर बनने के सपने को साकार कर सकें।


एडमिशन की जानकारी

‘अफसर बिटिया 2026’ JPSC Foundation Batch के लिए एडमिशन अवधि 26 अगस्त 2026 दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त 2026 रात 11:59 बजे तक बताई गई है।
Udaan IAS Academy, Ranchi
Director – Arun Agrawal Sir
संस्थान की ओर से इस पहल का संदेश है— “हर बहन और बेटी अब बनेगी अफसर।”

Leave a Reply