SIR और मतदाता सूची को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बैठक, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए जरूरी निर्देश

Spread the love

महागामा: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री सह महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने बुधवार को प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, महागामा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्री ने आमजनों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से सामने आई क्षेत्रीय समस्याओं को भी सुना।

बैठक में SIR के तहत जारी नोटिस और मतदाता सूची से जुड़े मामलों को लेकर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नोटिस जारी किया गया है, उनके मामलों में पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ सहयोग किया जाए।

मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटे और प्रत्येक नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा हो। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर लोगों को आवश्यक जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराने का आह्वान किया।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित करने को कहा।
बैठक में गोड्डा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. याहया सिद्दीकी, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष आरती कुमारी, महागामा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मिनहाज आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष फिरोज अख्तर और महागामा नगर उपाध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply