रक्षाबंधन पर Curesta ACMS Hospital में अनोखा आयोजन, छात्राओं ने डॉक्टरों को बांधी राखी

Spread the love

रांची: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर Curesta ACMS Super Speciality Hospital में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान Calcutta Public School, Ormanjhi की छात्राओं ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।


छात्राओं ने कहा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समाज के सच्चे रक्षक हैं, जो लोगों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए लगातार सेवाएं देते हैं। राखी बांधने के दौरान अस्पताल परिसर में आत्मीयता और सम्मान का माहौल देखने को मिला।


कार्यक्रम में अस्पताल के डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। इस पहल ने सेवा, सुरक्षा और भाईचारे के संदेश को और मजबूत किया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा, “रक्षाबंधन का वास्तविक अर्थ एक-दूसरे की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प है। हमें खुशी है कि छात्राओं ने डॉक्टरों को इस भावना से जोड़ा। यह पहल समाज में सम्मान, सेवा और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली है।”


वहीं, मैक्सिलोफेशियल सर्जन डॉ. अनुज कुमार ने छात्राओं से बातचीत करते हुए कहा कि रक्षाबंधन विश्वास और जिम्मेदारी का पर्व है। छात्राओं का यह स्नेह डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सम्मान का विषय है।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मेजर रमेश दास ने कहा कि यह आयोजन समाज और स्वास्थ्य सेवा के बीच विश्वास और सम्मान के रिश्ते को दर्शाता है। बच्चों की सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता सभी के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम का समापन सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देने और सेवा भाव को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply