रूपी सोरेन का आज अंतिम संस्कार, नेमरा में जुटेगा जनसैलाब

Spread the love

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां स्व. रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार आज उनके पैतृक गांव नेमरा में किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अपनी मां के पार्थिव शरीर को लेकर रांची से रामगढ़ जिले के नेमरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर करीब 12 बजे पूरे विधि-विधान के साथ रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा।


मां के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेहद मर्माहत हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “बाबा के जाने के बाद मां ही मेरी सबसे बड़ी छांव थीं। आज वह छांव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं।”


रूपी सोरेन के निधन से सोरेन परिवार में शोक की लहर है। पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद अब मां के निधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनका परिवार गहरे सदमे में है।

रूपी सोरेन की अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोगों के नेमरा पहुंचने की संभावना है। राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, अधिकारी और झामुमो के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।


अंतिम संस्कार को लेकर रामगढ़ जिला प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नेमरा में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि अंतिम संस्कार के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।


रूपी सोरेन की अंतिम विदाई के दौरान नेमरा में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां को अंतिम विदाई देंगे।

Leave a Reply