आदिवासी छात्र संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार, नई जिम्मेदारियों की घोषणा

Spread the love

रांची। आदिवासी छात्र संघ की केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। शनिवार, 5 सितंबर 2026 को केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव की अध्यक्षता में केंद्रीय धनकुड़िया, करमटोली में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान संगठन की केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष: मनोज उरांव

केंद्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष: सुमित उरांव

केंद्रीय उपाध्यक्ष: प्रवीण कुमार मुर्मू (गिरिडीह)

केंद्रीय उपाध्यक्ष: अजय एक्का (सिमडेगा)

केंद्रीय कार्यकारी सचिव: देवदर्शन उरांव

केंद्रीय संयुक्त सचिव: मोनू लकड़ा

केंद्रीय कार्यकारी उप सचिव सह मीडिया प्रभारी: प्रकाश भगत

केंद्रीय कार्यकारी उप मीडिया प्रभारी: आकाश दीप उरांव

केंद्रीय कार्यकारी प्रवक्ता: प्रिवृत नाग

केंद्रीय कार्यकारी प्रवक्ता: लक्ष्मण उरांव

छात्रहित के मुद्दों पर सक्रियता से काम करने का आह्वान

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी छात्र संघ से जुड़े सभी मुद्दों पर सक्रियता से काम करेगी। संगठन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार, भाषा-संस्कृति और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संगठन का और विस्तार किया जाएगा तथा छात्रहित से जुड़े विषयों को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा के अनुरूप पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

वहीं, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, संगठन के विस्तार तथा छात्र एवं समाजहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष सुशील उरांव, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह संयोजक जलेश्वर भगत, देवदर्शन उरांव, मनोज उरांव, प्रिवृत नाग, लक्ष्मण उरांव, आकाशदीप उरांव, प्रकाश भगत, अजय एक्का, नवीन कुमार मुर्मू, मोनू लकड़ा, रांची जिला अध्यक्ष राजू उरांव, सिमडेगा जिला अध्यक्ष रोशन डुंगडुंग, बोकारो जिला अध्यक्ष रविशन मुर्मू, गिरिडीह जिला अध्यक्ष प्रदीप सोरेन, गिरिडीह जिला सचिव मदन हेंब्रम, नगड़ी प्रखंड अध्यक्ष महादेव उरांव, अमित एक्का, संदीप उरांव, आनंद उरांव, दीपा कच्छप, पायल बांदो और डीएसपीयू अध्यक्ष विवेक तिर्की सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply