एडमिट कार्ड में Teacher Type की त्रुटि को लेकर माननीय कल्याण मंत्री चमरा लिंडा को ज्ञापन सौंपा, JAC से शीघ्र सुधार एवं आधिकारिक नोटिस जारी करने की मांग

Spread the love

JTET-2026 के एडमिट कार्ड में Language Teacher के स्थान पर Social Studies अंकित होने की त्रुटि को लेकर आज झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने माननीय कल्याण मंत्री चमरा लिंडा से उनके आवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तथा इस गंभीर समस्या के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री  को अवगत कराया कि उक्त त्रुटि से 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हैं, जिसके कारण अभ्यर्थियों के बीच असमंजस, चिंता एवं अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। एडमिट कार्ड में Teacher Type की गलत प्रविष्टि से अभ्यर्थियों को भविष्य में अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

माननीय मंत्री चमरा लिंडा जी ने मामले पर तत्काल संज्ञान लेते हुए JAC अध्यक्ष एवं सचिव महोदय को इसकी जानकारी दी। साथ ही, ज्ञापन को अग्रसारित करते हुए JAC सचिव महोदय को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार एवं प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी से आग्रह किया कि JAC इस गंभीर त्रुटि पर जल्द से जल्द आधिकारिक नोटिस जारी कर सुधार की प्रक्रिया स्पष्ट करे, ताकि प्रभावित अभ्यर्थियों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर लगाने, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य प्रशासनिक परेशानियों से बचाया जा सके। समय रहते आधिकारिक सूचना जारी होने से हजारों अभ्यर्थियों के बीच व्याप्त भ्रम दूर होगा और उन्हें राहत मिलेगी।

इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से शुभम कुमार, गोनू मछुआ सहित दर्जनों JTET अभ्यर्थी उपस्थित थे।

अभ्यर्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु माननीय मंत्री जी की त्वरित पहल, सकारात्मक सहयोग एवं संवेदनशीलता के लिए झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

अभ्यर्थियों के हक, सम्मान एवं न्याय के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, हमारी आवाज बुलंद होती रहेगी।

Leave a Reply