झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ का कल धरना-प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर होगा जोरदार आंदोलन

Spread the love

रांची। झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा अपने जायज एवं लंबित मांगों के समर्थन में कल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में पूरे राज्य के डाटा एंट्री ऑपरेटर संवर्ग के कर्मी शामिल होंगे।


संघ की ओर से बताया गया है कि धरना-प्रदर्शन स्मार्ट सिटी, धुर्वा, रांची स्थित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के राज्य कार्यालय के समक्ष किया जाएगा। प्रदर्शन का समय दोपहर 12 बजे निर्धारित किया गया है।


संघ के महासचिव पंकज कुमार और अध्यक्ष करन कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। संघ के सदस्य अपनी लंबित एवं जायज मांगों को लेकर सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष अपनी आवाज बुलंद करेंगे।


इस आंदोलन को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का भी समर्थन मिलेगा। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह सहित अन्य पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन में शामिल होकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों की लंबित मांगों के समर्थन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएंगे।


संघ ने अधिक से अधिक डाटा एंट्री ऑपरेटरों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply