हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने की चादरपोशी, राज्य की खुशहाली की मांगी दुआ

Spread the love

रांची, 30 अगस्त 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की मजार पर आयोजित 219वें उर्स में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परंपरा के अनुसार मजार पर चादरपोशी कर राज्य की सुख-समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।


मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा की शिक्षाएं प्रेम, भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश देती हैं। उन्होंने उर्स के पावन अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने राज्य में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता की भावना को और मजबूत करने की दुआ की। उन्होंने उर्स में शामिल सभी अकीदतमंदों एवं राज्यवासियों को उर्स की शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply